दोआबा कॉलेज में “एआई -आधारित वेब ऐप निर्माण” पर कार्यशाला आयोजित

दोआबा कॉलेज में “एआई -आधारित वेब ऐप निर्माण” पर कार्यशाला आयोजित
दोआबा कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में अखिल कपूर विद्यार्थियों को कार्य करवाते हुए । 

जालन्धर, 17 मार्च 2026: दोआबा कॉलेज, जालन्धर के पोस्ट ग्रैजुएट कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग, एमआईटीएस अकादमी तथा कॉलेज के इनोवेशन काउंसिल (IIC) के तत्वावधान में “एआई -आधारित वेब ऐप निर्माण” विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं इंटरैक्टिव कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
      मुख्य वक्ता एमआईटीएस अकादमी के वरिष्ठ आईटी प्रशिक्षक अखिल कपूर ने अपने व्यावहारिक एवं सरल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से यह प्रदर्शित किया कि किस प्रकार एक एआई एजेंट को बहुत ही कम समय में एक पूर्णतः कार्यात्मक वेब एप्लिकेशन में परिवर्तित किया जा सकता है । उनके सत्र ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराया । उन्होंने कहा कि एआई एजेंट को एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस से जोड़कर, एक बेसिक वेबसाइट इंटरफेस बनाकर और दोनों को इंटीग्रेट करके, उसे बहुत कम समय में एक पूर्ण वेब एप्लिकेशन में बदला जा सकता है।
     प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों को सीखने और अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे बदलती तकनीकी दुनिया में प्रतिस्पर्धी एवं भविष्य के लिए तैयार रह सकें ।
     प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी, प्रो. नवीन जोशी एवं प्रो. साक्षी द्वारा एमआईटीएस अकादमी के रिसोर्स पर्सन श्री अखिल कपूर को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।