एमडीयू में एआई और रिज्यूमे निर्माण पर कार्यशाला

एमडीयू में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक कौशल से लैस करने के लिए एआई, प्रॉम्प्ट लेखन और प्रभावी रिज्यूमे निर्माण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बीटेक, एमटेक और बीसीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

एमडीयू में एआई और रिज्यूमे निर्माण पर कार्यशाला

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक कौशल से लैस करने के लिए एआई, प्रॉम्प्ट लेखन और प्रभावी रिज्यूमे निर्माण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बीटेक, एमटेक और बीसीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पं. दीन दयाल उपाध्याय कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा केंद्र तथा यूआईईटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आईबीएम स्किल्स बिल्ड पहल के तहत संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग, प्रभावी प्रॉम्प्ट तैयार करने तथा शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी कौशल और उपलब्धियों को रिज्यूमे में बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। साथ ही, एटीएस-अनुकूल रिज्यूमे बनाने के तरीके बताए गए।

केंद्र के निदेशक प्रो. प्रभाकर कौशिक ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ संचार कौशल, आत्मविश्वास और बहुआयामी दक्षताएं भी जरूरी हैं।