भगत फूल सिंह के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है महिला विश्वविद्यालयः कुलपति प्रो सुदेश

आयुर्वेद संस्थान में हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित।

भगत फूल सिंह के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है महिला विश्वविद्यालयः कुलपति प्रो सुदेश

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के एम.एस.एम आयुर्वेद संस्थान में मंगलवार को हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो सुदेश ने हवन यज्ञ कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में आहुति डाली। कुलसचिव डॉ नीलम मलिक ने भी हवन यज्ञ में भाग लिया।

गुरुकुल झज्जर से आचार्य विजयपाल ने पूरे वैदिक विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने उपस्थित जन को यज्ञ की महिमा तथा वैदिक संस्कृति से अवगत कराया।

यज्ञ उपरांत भगत फूल सिंह को नमन करते हुए कुलपति प्रो सुदेश ने कहा कि विश्वविद्यालय भगत फूल सिंह के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है। इस दौरान कुलपति प्रो सुदेश ने संस्थान के औषधि निर्माण केंद्र का निरीक्षण भी किया। यहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार प्रयत्नशील है। कुलपति प्रो सुदेश ने आह्वान किया कि आयुर्वेद को रोजमर्रा की जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। स्वागत संबोधन प्राचार्य डॉ. एस .पी. गौतम ने किया। इस मौके पर सभी शिक्षक, गैर शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रही।