सेनेटरी पैड वितरित कर चलाया महिला जागरूकता अभियान
रोहतक, गिरीश सैनी। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे तथा वर्ल्ड थैलेसीमिया डे के मौके पर लाल नाथ हिंदू कॉलेज की वाईआरसी इकाई द्वारा सर जीन हेनरी दुनंत की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह के अलावा झुग्गी बस्तियों में सेनेटरी पैड वितरण तथा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने सर जीन हेनरी दुनंत के त्यागपूर्ण व सेवा भाव से युक्त जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ.रश्मि छाबड़ा, डॉ. नीलम, डॉ. हरदीप सिंह, डॉ. दीप्ति शर्मा, डॉ. वंदना रंगा, डॉ. शालू सहित वाईआरसी वालंटियर्स ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वाईआरसी वालंटियर्स ने दुर्गियाना मंदिर के पास लगभग 150 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं तथा लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए और जागरूकता अभियान चलाया।

Girish Saini 

