विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

रोहतक, गिरीश सैनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर एलपीएस बोसार्ड समूह द्वारा आयोजित विमन ऑफ विजडम समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन, मनमोहन गोयल, प्रीती बंसल सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन ने कहा कि समारोह का उद्देश्य विविध क्षेत्रों में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को सार्वजनिक पहचान देना है। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के समृद्ध भविष्य की कामना भी की। नारी सशक्तिकरण के लिए निरंतर विभिन्न सामाजिक आयोजन एवं शिविर आयोजित करने वाली समाजसेवी एवं रंश किया की एमडी प्रीती बंसल को इस अवसर पर विशिष्ट  विमन ऑफ विजडम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस दौरान महिलाओं के लिए रैंप वॉक, तंबोला, विविध खेल गतिविधियां व लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। मंच संचालन पल्लवी ने किया। इस मौके राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल, श्वेता, दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।