गणेश उत्सव के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व मैत्री मिशन महिला मंडल द्वारा आयोजित 15वें गणेश उत्सव का शुभारंभ महिलाओं ने गाजे बाजे व साधु संतों के सानिध्य में कलश यात्रा निकाल कर किया। इस कलश यात्रा में 245 महिलाओं ने भाग लिया। महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी के सानिध्य में बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने यात्रा को झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर महाजन पड़ाव, वैश्य व्यायामशाला, वैश्य कॉलेज रोड, जनता कॉलोनी होते हुए पंडाल में पहुंची। विधि विधान से पूजा अर्चना उपरांत भगवान गणेश को पंडाल में विराजमान किया गया। इस दौरान राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल, संतोश शर्मा, मीनाक्षी मित्तल, गीता गोयल, निधि गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।