पुरूषों के बराबर महिलाओं को भी मतदान का समान अधिकार: एड़ीसी वैशाली सिंह 

राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा के दीक्षांत समारोह में छात्राओं को किया सम्मानित। 

पुरूषों के बराबर महिलाओं को भी मतदान का समान अधिकार: एड़ीसी वैशाली सिंह 

रोहतक, गिरीश सैनी। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा के दूसरे दीक्षांत समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह (आईएएस) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं प्राचार्य इंदु सपरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

एडीसी वैशाली सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा राष्ट्र है, जिसने महिलाओं को पुरुष के बराबर वोट डालने का समान अधिकार दिया है। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिन छात्राओं की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है वह अपना वोट 26 अप्रैल तक अवश्य बनवा ले और आने वाले 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में मत का प्रयोग कर इस पावन पर्व को सफल बनाएं। छात्राएं राष्ट्र का भविष्य है उनके पास पुरुष के समान ही अधिकार प्राप्त है।

इस अवसर पर छात्राओं ने एक लघु नाटिका का भी मंचन किया, जिसके द्वारा मत का प्रयोग एवं धर्म जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को वोट डालने का आह्वान किया गया। दीक्षांत समारोह में लगभग 300 छात्राओं को कला वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में उपाधियों से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में पहले 10 स्थान पर आने वाली छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।