विविध भाषाओं के ज्ञान से हम देश-विदेश की विभिन्न संस्कृतियों व संस्कारों से जुड़ सकते हैः डॉ अनिल कुमार तनेजा

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

विविध भाषाओं के ज्ञान से हम देश-विदेश की विभिन्न संस्कृतियों व संस्कारों से जुड़ सकते हैः डॉ अनिल कुमार तनेजा

रोहतक, गिरीश सैनी। उच्चतर शिक्षा विभाग ,हरियाणा के दिशा -निर्देशों के तहत लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में 11 दिसंबर 2023 तक 11 सप्ताह का भारतीय भाषा दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी व संस्कृत भाषा में अपने विचार रखें। इस प्रतियोगिता में प्रथम अरुण (पंजाबी भाषा), द्वितीय लगन व सुमित (हिंदी भाषा) तथा तृतीय हिमांशु (अंग्रेजी भाषा) व गर्विता (हिंदी भाषा) रहे। सांत्वना पुरस्कार तृप्ति (संस्कृत भाषा), उदय (अंग्रेजी भाषा) व अन्नू (हिंदी भाषा) को मिला।

प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि विविध भाषाओं के ज्ञान से हम देश-विदेश की विभिन्न संस्कृतियों व संस्कारों से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ.अंजु देशवाल ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र का भविष्य उस देश के युवाओं पर टिका है। निर्णायक की भूमिका डॉ रजनी कुमारी, डॉ सुमित कुमारी व  डॉ प्रवीण शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में सहसंयोजक डॉ .मीनाक्षी गुगनानी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्षिता छिकारा व डॉ रीना कत्याल के दिशा-निर्देशन में किया गया।