अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में शेखर प्रथम, पलक द्वितीय

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में शेखर प्रथम, पलक द्वितीय

रोहतक, गिरीश सैनी। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर लाल नाथ हिंदू कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि लोकतंत्र आज सभी देशों का आधार स्तंभ है, क्योंकि लोकतंत्रात्मक शासन प्रणाली में ही लोगों के मौलिक अधिकार व स्वतंत्रता सुरक्षित है।

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनी कुमारी ने बताया कि 40 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से पूरी दुनिया में 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रतिभागियों ने लोकतंत्र का महत्व व चुनौतियां, लोकतंत्र व मीडिया तथा लोकतंत्र व मौलिक अधिकार विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ अंजू देशवाल, डॉ प्रोमिला व डॉ सुमित दहिया ने निभाई। इस प्रतियोगिता में शेखर प्रथम, पलक दूसरे तथा सुमित व नैंसी तीसरे स्थान पर रहे। अरुण को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर डॉ रश्मि छाबड़ा, डॉ मीनाक्षी गुगनानी, डॉ हर्षिता छिकारा, पिंकी देसवाल व कंचन सहित अन्य मौजूद रहे।