सरकारी पॉलिटैकनिकी कॉलेज के विद्यार्थियों को फिल्टर युक्त वॉटर कूलर दान दिया

सरकारी पॉलिटैकनिकी कॉलेज के विद्यार्थियों को फिल्टर युक्त वॉटर कूलर दान दिया
सरकारी पॉलिटैकनिकी कॉलेज के विद्यार्थियों को फिल्टर युक्त वॉटर कूलर प्रदान करने वाले दानी  समाज सेवी अजय अग्रवाल, डॉ. साक्षी कांसल, पंकज सरपाल, कपिल भाटिया व गगन अरोड़ा।

जालन्धर, 9 मई, 2026: जालन्धर के सरकारी पॉलिटैकनिकी कॉलेज के विद्यार्थियों को गर्मियों में राहत प्रदान करने हेतु समाज सेवियों- अजय अग्रवाल -राष्ट्र सर्वोपरि संगठन के कोषाध्यक्ष व दस्तक के सचिव, डॉ. साक्षी कांसल- य्यूरो ओर्गेनिक्स अम्बाला के मैनेजिंग डायरैक्टर, पंकज सरपाल- प्रधान एनजीओ सत्यमेव जयते सोसाईटी, कपिल भाटिया-चेयरमैन, गगन अरोड़ा-उपाध्यक्ष एवं चेतन्या अग्रवाल-जैक्स होम डिकार के डायरैक्टर ने गर्मी में विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने हेतु फिल्टर युक्त वॉटर कूलर बतौर दान युक्त पॉलिटैक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के आई.टी. विभाग में लगवाया ।  
उपरोक्त सभी समाज सेवियों ने यह आशा प्रकट की कि गर्मियों में इन विद्यार्थियों को इस उपक्रम से गर्मी से निजात पाने में सहायता मिलेगी ।