पीजीआईएमएस को वाटर कूलर भेंट किया

कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने किया उद्घाटन।

पीजीआईएमएस को वाटर कूलर भेंट किया

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने वीरवार को चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के पास एक वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ये वाटर कूलर स्व. राजरानी पोपली की याद में उनके परिजनों द्वारा भेंट किया गया। इस दौरान स्व. राजरानी पोपली के पुत्र गौरव पोपली व पुत्री एडवोकेट कीर्ति पोपली भी मौजूद रहे।

कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों व परिजनों को भीषण गर्मी में शीतल जल मिलेगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये नेक कार्य मरीजों की सेवा में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान विवि अधिकारी, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुदेश कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।