पीएम श्री स्कूल में वाटर कूलर व आरओ सिस्टम लगाया
महम, गिरीश सैनी। स्थानीय पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से छात्राओं के लिए एक वाटर कूलर एवं आरओ सिस्टम स्थापित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। वाटर कूलर व आरओ सिस्टम लगने से छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस दौरान डीईओ सतेंद्र नेहरा, महंत सतीश दास, राकेश भारद्वाज, ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, पार्षद विनोद गोयल, दिनेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, देशराज बंसल, सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
Girish Saini 

