जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे गर्म कपड़े, 25 नवंबर से संग्रह अभियान
शहर में बने दो संग्रह केंद्र, 1 दिसंबर तक जमा करा सकेंगे पुराने-नए गर्म वस्त्र
रोहतक, गिरीश सैनी। कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए एलपीएस बोसार्ड और बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा वस्त्रदान अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत शहर में दो विशेष संग्रह केंद्र बनाए गए हैं, जहां लोग अपने पुराने और नए गर्म कपड़े दान कर सकेंगे। अभियान 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगा।
पहला संग्रह केंद्र दिल्ली रोड पर आईजी कार्यालय के सामने स्थित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर और दूसरा महाबीर पार्क स्थित भगवान महावीर लाइब्रेरी में बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक वस्त्र जमा कराए जा सकेंगे। दान किए गए कपड़ों की छंटाई, ड्राई क्लीनिंग और पैकिंग के बाद जरूरतमंदों में वितरण किया जाएगा।

Girish Saini

