बुजुर्ग महिलाओं को दी कानूनी अधिकारों और भरण-पोषण अधिनियम की जानकारी

एमडीयू के विधि विभाग ने वृद्धाश्रम में लगाया विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं की समस्याएं सुनकर दिया कानूनी परामर्श

बुजुर्ग महिलाओं को दी कानूनी अधिकारों और भरण-पोषण अधिनियम की जानकारी

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग की लीगल एड सोसायटी द्वारा सोमवार को स्थानीय महिला वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बुजुर्ग महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विधि विभागाध्यक्षा प्रो. सोनू देहमीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में अधिवक्ता दिव्या ने मुख्य विधिक सलाहकार के रूप में शिरकत की। लीगल एड सोसायटी की निदेशिका प्रो. अनुसूया यादव ने उनका स्वागत किया।

शिविर में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने बुजुर्गों के भरण-पोषण के अधिकार, कानूनी संरक्षण और सरकारी सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही वृद्धाश्रम की महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक कानूनी परामर्श भी दिया। इस दौरान डॉ. राहुल यादव, शोधार्थी ललित कुमार, छात्र समन्वयक केशव, मानवी और अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।