अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वॉकथॉन आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रोहतक ब्लूमिंगडेल और एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में ब्लूमिंगथॉन वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
बतौर मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, समाजसेवी राजेश जैन, डॉ. अरुण नरूला, एकता सिंधु और सत्यपाल सिंधु ने वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। मानसरोवर पार्क से शुरू होकर बजरंग भवन व मॉडल टाउन होते हुए ये वॉक मेडिकल मोड़ पर समाप्त हुई। राजेश जैन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं दुर्गा स्वरूपा और शक्ति का प्रतीक है, जिसके बिना किसी भी सृजन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान संध्या जैन, मनीषा अग्रवाल, समृद्धि जैन, शिंपी जैन, डॉ. राशि, डॉ. ताशी, ईशा नरूला सहित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पुलिस प्रशासन व अन्य क्लबों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Girish Saini 

