विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के तहत पीजीआईडीएस में वॉकथॉन आयोजित

पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) में विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के तहत वॉकथॉन का आयोजन किया गया। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा आयोजित इस वॉकथॉन का उद्देश्य आमजन को मुख स्वास्थ्य और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना था।

विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के तहत पीजीआईडीएस में वॉकथॉन आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) में विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के तहत वॉकथॉन का आयोजन किया गया। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा आयोजित इस वॉकथॉन का उद्देश्य आमजन को मुख स्वास्थ्य और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना था।

वॉकथॉन को संस्थान की प्राचार्या डॉ मनु राठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर सहित बीडीएस के विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर उत्साहपूर्वक वॉकथॉन में हिस्सा लिया। स्वस्थ मुंह, स्वस्थ जीवन, ब्रश दो बार, मुस्कान हर बार और तंबाकू को कहें ना जैसे नारों से पूरा संस्थान परिसर गूंज उठा। प्राचार्या डॉ मनु राठी ने कहा कि मुंह हमारे शरीर का दर्पण है। ओरल हेल्थ को नजरअंदाज करना कई गंभीर बीमारियों को न्योता देना है। ओरल हेल्थ अवेयरनेस मंथ के तहत हमारा प्रयास है कि ये संदेश हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस माह के दौरान संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक, स्कूल हेल्थ कैंप, निःशुल्क जांच शिविर और जनजागरूकता व्याख्यान जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ मंजूनाथ ने बताया कि भारत में 90% से ज्यादा लोगों को दांत और मसूड़ों से जुड़ी कोई न कोई समस्या है, जिसका मुख्य कारण जागरूकता की कमी है। वॉकथॉन के माध्यम से छात्रों ने आम लोगों को जागरूक किया कि मुंह का कैंसर, पायरिया और कैविटी जैसी बीमारियों से सही समय पर सावधानी बरतकर बचा जा सकता है। इस दौरान प्राचार्या डॉ मनु राठी ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित जन को ओरल हाइजीन की शपथ भी दिलाई।