सीबीटी में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद पर वाक-इन-इंटरव्यू 18 अगस्त को

सीबीटी में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद पर वाक-इन-इंटरव्यू 18 अगस्त को

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल द्वारा प्रायोजित शोध परियोजना के तहत एक प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पद के लिए 18 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू होगा।

इस शोध परियोजना की प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रो दर्शना चौधरी ने बताया कि लाइफ साइंस में बीएससी और एमएससी में न्यूनतम 55% अंक वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नेट या समकक्ष योग्यता वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थी को दो साल तक 25 हजार रुपए प्रतिमाह फेलोशिप मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीवी और जरूरी जानकारी 17 अगस्त तक ई-मेल से भेज सकते हैं। वॉक-इन इंटरव्यू 18 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे सीबीटी की लैब नंबर 114 में होगा। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी एक सत्यापित प्रति लानी होगी। पद परियोजना की अवधि तक अस्थायी रहेगा।