सीबीटी और सीएमबीटी में फील्ड इन्वेस्टिगेटर पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 12 अगस्त को
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग तथा सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी में रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत फील्ड इन्वेस्टिगेटर की नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 12 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्षा प्रो. पूजा सुनेजा ने बताया कि -हरियाणा की मिट्टी में भारी धातुओं के स्थानिक वितरण एवं बैक्टीरियल कल्चर के माध्यम से उनके बायोरिमेडिएशन परियोजना के लिए फील्ड इन्वेस्टिगेटर के एक पद का साक्षात्कार 12 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे विभागाध्यक्ष कार्यालय में होगा। अभ्यर्थियों को दोपहर 1.00 बजे मूल प्रमाण-पत्रों के साथ रिपोर्ट करना होगा।
वहीं, सीएमबीटी में प्रो. अमिता सुनेजा डंग की शोध परियोजना -सीलिएक रोग के लार में सूक्ष्मजीवी संकेतक की पहचान के तहत भी फील्ड इन्वेस्टिगेटर के एक पद के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 12 अगस्त को दोपहर 1.00 बजे सीएमबीटी में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को दोपहर 12.30 बजे मूल प्रमाण-पत्रों के साथ रिपोर्ट करना होगा। चयनित अभ्यर्थी को अधिकतम छह माह के लिए 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
Girish Saini 

