सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिया व्यावसायिक मार्गदर्शन

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिया व्यावसायिक मार्गदर्शन

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार विभाग के विवि रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलियाना में व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान ने विद्यार्थियों को रोजगार और करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता के लिए जरूरी सुझाव भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित एवं स्वस्थ युवा देश के लिए वरदान हैं।

पूर्व सरपंच एवं पूर्व पार्षद राजेश बलियाना, सुनील कुमार और राजबीर सिंह ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं और रोजगार विभाग से आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।