सुपवा में खुला वीटा बूथ, वीसी डॉ. अमित आर्य ने किया उद्घाटन

सुपवा में खुला वीटा बूथ, वीसी डॉ. अमित आर्य ने किया उद्घाटन

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) में अब विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को परिसर में ही दूध व दूध से बने पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध होंगे। बुधवार को कुलपति डॉ. अमित आर्य ने विवि परिसर में वीटा बूथ का उद्घाटन किया।

कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि बूथ पर दूध, दही, लस्सी, घी, पनीर सहित अन्य डेयरी उत्पाद मिलेंगे। विवि परिसर में अब तक कोई बूथ या कैंटीन संचालित नहीं थी, ऐसे में नई सुविधा से विद्यार्थियों और यहां आने वाले लोगों को खाद्य सामग्री खरीदने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि वीटा बूथ की शुरुआत से सुपवा परिसर में पौष्टिक खानपान को बढ़ावा मिलने के साथ डेयरी उत्पादों की बिक्री को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।