रंगोली में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, यूएचएसआर में सेवा अभियान का आगाज

रंगोली में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, यूएचएसआर में सेवा अभियान का आगाज

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि (यूएचएसआर) में सेवा संकल्प अभियान के तहत ओपीडी परिसर में सेवा, संकल्प और समृद्धि की थीम पर बनाई गई तीन विशाल रंगोलियों का अनावरण कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कुलपति डॉ अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब प्रत्येक नागरिक निस्वार्थ भाव से अपने कार्यक्षेत्र में योगदान देगा। डॉक्टर के लिए मरीज की सेवा ही राष्ट्र सेवा है। उन्होंने कहा कि रंगोली केवल कला नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति संकल्प का संदेश है।

यह रंगोलियां पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष एवं जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ बी.सी. ने तैयार की हैं। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल प्रबंधन और उद्योग सहित विकास के विभिन्न आयामों को दर्शाया गया है।

कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि 17 अक्टूबर तक चलने वाला अभियान सेवा को नागरिक दायित्व से जोड़ता है। उपस्थित जन ने विकसित भारत के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।