विकसित भारत क्विज में युवाओं को राष्ट्रीय मंच का मौकाः डीसी

विकसित भारत क्विज में युवाओं को राष्ट्रीय मंच का मौकाः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने जिले के युवाओं से विकसित भारत क्विज में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। माय भारत पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 30 सितंबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि क्विज 22 भाषाओं में आयोजित हो रही है और इसमें भारत की विरासत, उपलब्धियों, विकास यात्रा तथा विकसित भारत-2047 से जुड़े विषयों पर युवाओं की समझ परखी जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी पांच चरणों की चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। इसमें निबंध लेखन, जिला व राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां और राष्ट्रीय संवाद शामिल हैं।

राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा। चयनित युवा नेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत पर अपने विचार, विजन और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने युवाओं से इस अवसर के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नवाचार को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की अपील की।