सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लांच किया एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट (सतर्क

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लांच किया एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट (सतर्क

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक मंडल के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ब्यूरो द्वारा जनता को भ्रष्टाचार से संबंधित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट (सतर्क) लांच किया गया है।

 

उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही जीरो टॉलरेंस की नीति को सफल बनाने के लिए भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की शिकायत करें। नागरिक भ्रष्टाचार की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-2022, व्हाट्सएप नंबर 94178-91064, ईमेल आईडी [email protected] के अलावा ब्यूरो के पंचकुला स्थित मुख्यालय एवं रोहतक मंडल कार्यालय में कर सकते हैं।

 

पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा वेबसाइट पर जाकर इस चैटबॉट तक पहुंच सकता है। सतर्क चैटबॉट नागरिकों को स्टेप बाई स्टेप मार्गदर्शन देगा और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएंगा। विशेष रूप से एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट (सतर्क) हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क सेवा का अधिकतम उपयोग करें और पारदर्शिता एवं उत्तरदायी प्रशासन स्थापित करने में सहयोग दें।