नगर पालिका सामान्य चुनाव के दृष्टिगत वीडियो सर्विलेंस टीमें व वीडियो व्यूविंग टीमें गठितः एसडीएम अंकिता पवार

नगर पालिका सामान्य चुनाव के दृष्टिगत वीडियो सर्विलेंस टीमें व वीडियो व्यूविंग टीमें गठितः एसडीएम अंकिता पवार
एसडीएम अंकिता पवार।

सांपला, गिरीश सैनी। सांपला की उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पवार ने बताया कि नगर पालिका के सामान्य चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता के सख्ती से लागू करवाने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है।

एसडीएम अंकिता पवार ने बताया कि प्रत्याशियों के चुनाव कार्यक्रमों, चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए 4 वीडियो सर्विलांस टीमें तथा 4 वीडियो व्यूविंग टीमें गठित की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड 1 से 4 के लिए वीडियो सर्विलांस टीम में राजकीय महाविद्यालय सांपला के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरदीप सिंह व वीडियोग्राफर सुनील, वार्ड 5 से 8 के लिए इसी कॉलेज के एसोसिएट प्रो पवन कुमार व वीडियोग्राफर साहिल, वार्ड 9 से 12 के लिए सिंचाई डिवीजन सांपला के एसडीओ संजीव कुमार व वीडियोग्राफर प्रदीप तथा वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए एमडीयू के एसोसिएट प्रोफेसर नवीन कुमार के साथ वीडियोग्राफर सतीश को तैनात किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि इसी तरह 4 वीडियो व्यूविंग टीमें भी गठित की गई है। वार्ड 1 से 4 के लिए एमडीयू के सहायक प्रोफेसर अनिल कुमार व वीडियोग्राफर सुनील, वार्ड 5 से 8 के लिए सहायक प्रोफेसर रवीश कुमार व वीडियोग्राफर साहिल, वार्ड 9 से 12 के लिए डीएलसी सुपवा के एसोसिएट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा व वीडियोग्राफर प्रदीप तथा वार्ड 13 से 16 के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सांपला के प्राध्यापक नवीन पुनिया के साथ वीडियोग्राफर सतीश को तैनात किया गया है। इनके अलावा आरक्षित स्टाफ भी तैनात किया गया है।