केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एमडीयू पहुंचने पर कुलपति ने किया अभिनंदन

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया पौधरोपण।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एमडीयू पहुंचने पर कुलपति ने किया अभिनंदन

रोहतक, गिरीश सैनी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का वीरवार को एमडीयू परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। 

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रख्यात समाजसेवी एवं जननेता डॉ. मंगल सेन के जीवन एवं योगदान पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री तथा अन्य अतिथियों ने विवि परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अतिथियों ने विवि परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने विवि परिसर की स्वच्छता, हरियाली और सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि विवि का वातावरण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरणादायक है।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व डॉ. अरविंद शर्मा, सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भी विवि परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित सहित विवि के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।