कुलपति ने जारी किया बीएड-एमएड प्रवेश प्रॉस्पेक्टस, ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक
एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड, एमएड, बीएड (स्पेशल एजुकेशन) और एमएड (स्पेशल एजुकेशन) पाठ्यक्रमों का प्रवेश प्रॉस्पेक्टस जारी किया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि विवि पारदर्शी, मेरिट आधारित और समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड, एमएड, बीएड (स्पेशल एजुकेशन) और एमएड (स्पेशल एजुकेशन) पाठ्यक्रमों का प्रवेश प्रॉस्पेक्टस जारी किया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि विवि पारदर्शी, मेरिट आधारित और समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एमडीयू से संबद्ध सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा स्ववित्तपोषित शिक्षण महाविद्यालयों में इन नियमित पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी 3 सितंबर तक कॉलेजों की चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग कर सकेंगे। 9 सितंबर को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी, जबकि 10 से 14 सितंबर तक अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने तथा दस्तावेजों में सुधार का अवसर मिलेगा। अंतिम मेरिट सूची 18 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।
दाखिला प्रक्रिया तीन चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पूरी होगी। पहला चरण 24 से 30 सितंबर, दूसरा चरण 5 से 12 अक्टूबर और तीसरा चरण 16 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद 1 अक्टूबर से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यदि तीनों चरणों के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 28 अक्टूबर को फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।
इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, निदेशक यूसीसी प्रो. युद्धवीर, शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. माधुरी हुड्डा, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुख़र्जी, अधीक्षक खैराती लाल सहित अय अधिकारी मौजूद रहे।
Girish Saini 

