राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने
रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने हरियाणा के राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट कर उनके समक्ष विश्वविद्यालय के भविष्योन्मुखी रोडमैप को प्रस्तुत किया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को नई शैक्षणिक ऊंचाईयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने व्यक्त की।
राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह तथा विश्वविद्यालय टीम के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की धर्मपत्नी डॉ. शरणजीत कौर भी मौजूद रही।
Girish Saini 


