नए साल पर सीएम नायब सैनी से भेंट की एमडीयू कुलपति ने
रोहतक, गिरीश सैनी। नए वर्ष के अवसर पर एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने विवि में संचालित शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि एमडीयू वर्तमान में अपनी स्वर्ण जयंती-शिक्षा के क्षेत्र में 50 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं का उत्सव मना रहा है। उन्होंने ये भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विवि को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमडीयू की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने विवि से जुड़े शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों को निरंतर प्रगति, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Girish Saini 

