राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वेटरन खिलाड़ी रवाना

राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वेटरन खिलाड़ी रवाना

रोहतक, गिरीश सैनी। पंजाब के तलवंडी साबो में प्रतियोगिता 14 से 16 मार्च तक आयोजित होने वाली 45वीं राष्ट्रीय वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए एमडीयू के वेटरन खिलाड़ी रवाना हुए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा से लगभग 100 से अधिक खिलाड़ी जा रहे हैं, जिनमें से 19 खिलाड़ी एमडीयू से संबंधित हैं।

कुलसचिव डॉ कृष्णकांत ने खिलाड़ियों ने मुलाकात के दौरान कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। इस दौरान सुरेश कौशिक (अध्यक्ष, नॉन-टीचिंग एसोसिएशन), गुलाब सिंह दलाल (महासचिव, हरियाणा वेटरन एथलेटिक एसोसिएशन) तथा संजीव सैनी भी मौजूद रहे। कुलसचिव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि इस बार भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा वेटरन एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को संगठन के लोगो वाली टी-शर्ट प्रदान की गई।