कृषि यंत्रों का सत्यापन 21 से 23 सितंबर तक, किसान मशीन व मूल दस्तावेज लाएं साथः डीसी

कृषि यंत्रों का सत्यापन 21 से 23 सितंबर तक, किसान मशीन व मूल दस्तावेज लाएं साथः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2026-27 के तहत 15 सितंबर तक विभागीय पोर्टल पर कृषि यंत्रों के बिल अपलोड कराने वाले किसानों के यंत्रों का भौतिक सत्यापन 21 से 23 सितंबर तक किया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने किसानों से निर्धारित तिथि और समय पर मशीन व मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की है।

21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बेलिंग यूनिट (बेलिंग मशीन, श्रबमास्टर/रोटरी सलेसर व स्ट्रॉ रेक) का सत्यापन सभी खंडों के किसानों के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय में होगा।

22 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सुपर सीडर का खंडवार सत्यापन होगा। रोहतक व सांपला के किसानों का सत्यापन नई अनाज मंडी रोहतक, महम का महम नई अनाज मंडी, कलानौर का कलानौर नई अनाज मंडी और लाखनमाजरा का लाखनमाजरा नई अनाज मंडी में किया जाएगा। अन्य कृषि यंत्रों का सत्यापन 23 सितंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक विभागीय कार्यालय में होगा।

किसानों को आधार कार्ड और ट्रैक्टर की मूल आरसी साथ लानी होगी। मशीन पर किसान का नाम, पिता का नाम, गांव तथा सीआरएम 2026-27 के तहत अनुदान प्राप्त होने का स्पष्ट अंकन अनिवार्य है।