स्व. बिमल प्रसाद जैन को 95वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर किया नमन
रोहतक, गिरीश सैनी। समाजसेवी एवं एलपीएस समूह के संस्थापक स्व. सेठ बिमल प्रसाद जैन को 95वें जन्मदिन पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दिल्ली रोड स्थित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महामंडलेश्वर बाबा काली दास, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद, महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी के सानिध्य में काफी संख्या में गणमान्य हस्तियों ने स्व. बिमल प्रसाद जैन को श्रद्धासुमन अर्पित कए।
इस दौरान एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, समाजसेवी विजय जैन, राज शर्मा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सुधीर जैन सहित अन्य परिजनों ने स्व. बिमल प्रसाद जैन की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की स्तुति के साथ ही नमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया।
इसके अलावा, शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर में जरूरतमंदों की जांच की गई। हरिओम सेवा दल रोहतक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन एवं जाट एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान रीटा जैन, दीपा जैन, संध्या जैन, समृद्धि जैन, उमा शर्मा, सिद्धार्थ जैन, अमित जैन, कर्ण राज शर्मा, कोमल शर्मा, चारुल जैन, याशिका जैन, शिम्मी जैन, राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल, आयुषी जैन सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini 

