वैशाली तोमर ने भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह से की शिष्टाचार भेंट

वैशाली तोमर ने भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह से की शिष्टाचार भेंट

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य वैशाली तोमर ने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, सांसद एवं हरियाणा सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डॉ. सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भेंट के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही भाजपा संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वैशाली तोमर ने कहा कि संगठन के प्रति डॉ. भोला सिंह का लंबा अनुभव और मार्गदर्शन हरियाणा में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।