वैशाली तोमर बनीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य

वैशाली तोमर बनीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं गुरुग्राम निवासी वैशाली तोमर को हरियाणा राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल ने हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 की धारा 3(2)(b) के तहत यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है।

वैशाली तोमर लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वर्तमान में वह भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हैं। इससे पहले वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में मीडिया प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महिला मोर्चा में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

नियुक्ति के बाद वैशाली तोमर की संगठनात्मक भूमिका के साथ अब महिला आयोग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।