इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल चैंपियन बना वैश्य महिला महाविद्यालय
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी के लिए 30 खिलाड़ी चयनित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में वैश्य महिला महाविद्यालय, रोहतक ने खिताब अपने नाम किया। एमआरएस राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में वैश्य महिला महाविद्यालय ने एमकेजेके कॉलेज, रोहतक को 2-1 से हराया।
तीसरे स्थान के मुकाबले में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत ने राजकीय महाविद्यालय, बादली को 2-0 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एमडीयू के खेल निदेशक कुलताज सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।
इस दौरान नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल भी हुए, जिनमें प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता और फिटनेस के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

Girish Saini

