नवंबर में जमा करवाना होगा पेंशनधारकों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र
नाम के पहले अक्षर के अनुसार निर्धारित की गई तिथियां
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार से पेंशन प्राप्त करने वाले रोहतक जिला खजाना कार्यालय और अधीनस्थ उप-खजाना कार्यालयों के सभी पेंशनधारकों को नवंबर में वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है। जिला खजाना अधिकारी शुभम ने निर्धारित समय में प्रमाण पत्र जमा करवाने की अपील की है, ताकि पेंशन का भुगतान निर्बाध जारी रहे।
नाम के पहले अक्षर के अनुसार प्रमाण पत्र जमा करवाने की तिथियां निर्धारित की गई हैं। ए से आई तक नाम वाले पेंशनधारक 2 से 12 नवंबर, जे से आर तक 13 से 21 नवंबर और एस से जेड तक 23 से 30 नवंबर के बीच प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।
पेंशनधारक मोबाइल पर एम आधार आरडी फेस और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड कर ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी जमा कर सकते हैं। वहीं, पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वालों को अविवाहित प्रमाण पत्र जिला खजाना कार्यालय में जमा करवाना होगा।

Girish Saini

