केंद्रीय मंत्री ने पं. मांगेराम की गौरव गाथा पुस्तक का विमोचन किया

केंद्रीय मंत्री ने पं. मांगेराम की गौरव गाथा पुस्तक का विमोचन किया

रोहतक, गिरीश सैनी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पं. मांगेराम की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय सिंचाई विश्राम गृह में प्रियंका कौशिक द्वारा लिखित पंडित मांगेराम की गौरव गाथा पुस्तक का विमोचन किया। 

लेखिका प्रियंका कौशिक ने अपनी पुस्तक से जुड़े संस्मरण साझा किए। पुस्तक लिखने के दौरान हरियाणा यात्रा में 90 से ज्यादा गांवों में घूमना, पं. मांगेराम का शुरुआती विवरण, उनका व्यक्तित्व, उनका पं. लख्मीचंद से जुड़ाव, अपनी रागनी बेड़ा सांग व उनसे जुड़े अनेकों किस्से इस पुस्तक में साझा किए गए है। इसके बाद लेखिका दूसरे संस्करण की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी।