केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्बोधित किया भाजपा पंजाब की वर्चुअल जनसंवाद रैली को 

गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी देओल भी रैली से जुड़े रहे 

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्बोधित किया भाजपा पंजाब की वर्चुअल जनसंवाद रैली को 

लुधियाना: भाजपा पंजाब की वर्चुअल जनसंवाद रैली को पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा के प्रभारी प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्बोधित किया।
गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी देओल भी इस रैली से जुड़े रहे।
इस रैली को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल के नेतृत्व में लुधियाना में कम से कम 200 अलग अलग जगहों पर "वर्चुअल जनसंवाद रैली " का सीधा प्रसारण किया गया और हर जगह पर 15 से 20 लोगो की उपस्थिति थी। काेरोना की वैश्विक लड़ाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था। लुधियाना से बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, आमजन, घरेलू महिलाएं तथा केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित हुए लाभार्थी भी इस जनसंवाद रैली से जुड़े।  
आज हुई यह "वर्चुअल  रैली " भाजपा पंजाब की पहली वर्चुअल रैली थी। 
"वर्चुअल  रैली " को मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को 
गिनाया। सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवल नारा नहीं दिया बल्कि करके भी दिखाया है। जनधन और उज्जवला योजना ने गरीबों के मुखड़े पर मुस्कान लौटाई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक भारत का विश्व भर में कद ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। जीएसटी के जरिए 'वन नेशन वन टैक्स' का सपना पूरा हुआ है। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया है,नागरिकता संशोधन कानून जैसा बड़ा फैसला भी लिया गया है। केंद्र सरकार ने 2.5 करोड़ लोगों को घर दिए, 10 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए। आयुष्‍मान के जरिए करोड़ों लोगों ने इलाज कराया।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता  ने दोबारा जनादेश दिया तो हमने धारा 370 को खत्‍म कर दिया। हमने कश्‍मीर को भारत से जोड़ने का काम किया। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। 70 साल से विवादित मुद्दों का समाधान किया। नागरिकता संशोधन कानून ले आए। ट्रस्‍ट बनाकर राम मंदिर के निर्माण का रास्‍ता साफ किया।
केंद्रीय नेताओ ने पंजाब सरकार को आड़े हाथो लिया और कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री  कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने चुनाव से पहले सौगंध खायी थी की वे पंजाब से 4 हफ्तों में नशे को पंजाब से चलता कर देंगे लेकिन पंजाब में नशा अब पहले से ज्यादा बढ़ चुका  है। कप्तान सरकार ने अपना कोई वादा भी पूरा नहीं किया है। पंजाब में कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है।
रैली के बाद भाजपा जिला कार्यलय में भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने चीनी सामान के बहिष्कार और भारतीय सामान के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कसम दिलाई।
जिला भाजपा कार्यालय में रैली को देखने के लिए  प्रमुख रूप से महामंत्री सुनील मौदगिल, जिला सचिव संजय गोसाई, युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा, युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्य्क्ष हर्ष शर्मा, डॉक्टर सतीश कुमार, कुशाग्र कश्यप, सिमर चंडोक, अंकित सैनी, वरुण सूद, बृजमोहन बंसल आदि मौजूद थे।