केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने माथे से लगाई निंदाना की माटी

कहा, अपनी जन्मभूमि को नमन करता हूँ।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने माथे से लगाई निंदाना की माटी

रोहतक, गिरीश सैनी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निंदाना गांव की पावन माटी को माथे से लगाकर अपनी जन्मभूमि को नमन किया। हरियाणा कला परिषद के निदेशक व सीएम के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने उन्हें निंदाना की माटी भेंट की।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भावुक होते हुए कहा कि मैं अपनी जन्मभूमि निंदाना को नमन करता हूँ। इस मिट्टी ने मुझे संस्कार, संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही इस माटी में खेलने का अवसर मिला और इसी माटी ने गांव देहात की सरलता को मेरे व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बनाया। उन्होंने कहा कि वे आज पुन: बचपन की स्मृतियों के सफर पे चले गए।

ओएसडी फौगाट ने कहा कि अपने नेता मनोहर लाल को उनके ग्रामवासी अपना गौरव और प्रेरणा का प्रतीक मानते है। उन्होंने मनोहर लाल के अपनी जन्मभूमि के प्रति इस सम्मान को युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी बताया।