पीएमएफएमई योजना के तहत एमडीयू को ₹2.57 करोड़ की मंजूरी
सीआईआईई में बनेगी कॉमन इन्क्यूबेशन फैसिलिटी।
रोहतक, गिरीश सैनी। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारीकरण (पीएमएफएमई) योजना के तहत एमडीयू के सेंटर फॉर स्टार्टअप, इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन (सीआईआईई) में कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर/फैसिलिटी स्थापित करने के लिए ₹2.57 करोड़ की परियोजना स्वीकृत हुई है। यह केंद्र खास तौर पर माइक्रो फूड-प्रोसेसिंग उद्यमों को तकनीकी, प्रशिक्षण और उत्पादन-सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा।
एमडीयू ने एमएसएमई निदेशालय, हरियाणा के माध्यम से इस परियोजना के लिए आवेदन किया था। प्रस्ताव के अनुसार कॉमन इन्क्यूबेशन फैसिलिटी में बेकरी उत्पादों, मसाला पाउडर, कोल्ड-प्रेस तेल और मल्टीग्रेन न्यूट्री बार के प्रसंस्करण के लिए अलग-अलग प्रोसेसिंग लाइनें विकसित की जाएंगी। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार परियोजना की कुल लागत ₹257.13 लाख है।
परियोजना समन्वयक एवं निदेशक आईएचटीएम प्रो. संदीप मलिक, निदेशक सीआईआईई प्रो. सोनिया, निदेशक सीआईआईई प्रो. राहुल ऋषि तथा प्रो.आशीष दहिया ने स्वीकृति की जानकारी कुलपति व कुलसचिव को दी। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट पहल के अनुरूप है।
Girish Saini 

