नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया

रोहतक, गिरीश सैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें जिला के लगभग 250 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा ली और संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा अपने मित्रों, परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए नशामुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी अनूप कुमार सहित विभिन्न खेल प्रशिक्षक, खिलाडी व युवा मौजूद रहे।