पशु सुरक्षा चक्र अभियान के तहत अब तक लगे एक लाख 16 हजार 94 टीके

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पशुपालकों से हर लक्षित पशु का टीकाकरण करवाने का आह्वान किया।

पशु सुरक्षा चक्र अभियान के तहत अब तक लगे एक लाख 16 हजार 94 टीके

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में पशु सुरक्षा चक्र अभियान के तहत अब तक एक लाख 16094 टीके लगाये जा चुके है। अभियान के दौरान जिला के लगभग 2 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पशुपालकों का आह्वान किया कि वे मोबाइल पर प्राप्त हो रहे ओटीपी को विभाग की अधिकृत टीमों के साथ निसंकोच साझा करें, ताकि टीकाकरण रिकॉर्ड का समय पर ऑनलाइन सत्यापन हो सके।

डीसी सचिन गुप्ता ने पशुपालकों का आह्वान करते हुए कहा है कि वे इस अभियान के तहत हर लक्षित पशु का टीकाकरण करवाये। टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की 65 टीमें निरंतर टीकाकरण कार्य में जुटी है। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक पशु का पंजीकरण भारत सरकार के भारत पशुधन ऐप पर कर रहे है तथा टीकाकरण के तुरंत बाद उसका रिकॉर्ड ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। टीकाकरण के दौरान वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पशुपालन विभाग के कार्यकारी उप निदेशक डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि मुंह खुर एवं गलघोटू दोनों ही पशुओं में अत्यंत गंभीर और संक्रामक बीमारियां हैं। एफएमडी-एचएस की संयुक्त वैक्सीन से पशुओं को अलग-अलग टीके लगाने की आवश्यकता कम हो जाती है।