सीएसआर के तहत बीपीसीएल एमडीयू के छात्रावासों में देगा वाटर कूलर, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन देने की भी घोषणा
रोहतक, गिरीश सैनी। देश की प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत एमडीयू के गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल्स में वाटर कूलर प्रदान किए जाएंगे। इस आशय की घोषणा बीपीसीएल के बिजनेस हेड (गैस) राहुल टंडन ने बीपीसीएल प्रतिनिधिमंडल की एमडीयू प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक में की।
इस दौरान कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ तथा कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल मौजूद रहे। राहुल टंडन ने इस दौरान सीएसआर पहल के तहत सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बीपीसीएल एमडीयू को द गुड प्रिंट पार्टनर का दर्जा दे रहा है।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि विवि प्रशासन बीपीसीएल द्वारा नेक भाव से की गई इस पहल की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि विवि के आधारभूत सुविधा, इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा स्टूडेंट वेलफेयर सर्विसेज के लिए भविष्य में भी प्रतिष्ठित कंपनियों से सीएसआर इनिशिएटिव्स हेतु प्रयास किए जाएंगे। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने विवि की ओर से बीपीसीएल का आभार जताया।

Girish Saini 

