अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी संगोष्ठी आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत स्थानीय सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विद्यार्थी संगोठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन प्रतिभा सुमन ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मां अहिल्या बाई को सिद्धांतों को अपना कर समाज में कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केवल अपना व परिवार का पेट भरने तक सीमित न रहकर राष्ट्र व समाज हित में अपना योगदान देने की बात कही।
अध्यक्षीय संबोधन में निगम पार्षद अंजू सैनी ने कहा कि मां अहिल्या बाई ने महिला शिक्षा, पंचायती राज व्यवस्था, विधवा पुनर्विवाह आदि को बढ़ावा दिया और महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान दिया। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने भी महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। कार्यक्रम संयोजक सतबीर सैनी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बुधराम सैनी, प्राचार्या नीलम सैनी, एडवोकेट प्रदीप सैनी, विजय आर्य, दीपक सैनी सहित अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
Girish Saini 

