अंडर 17 लड़कियों की राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप रोहतक में 29 अप्रैल से

अंडर 17 लड़कियों की राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप रोहतक में 29 अप्रैल से

रोहतक, गिरीश सैनी। 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर 29 अप्रैल को स्थानीय वैश्य कॉलेज स्थित अग्रसेन स्टेडियम में करेंगे। उपायुक्त सचिन गुप्ता इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि ये क्रिकेट चैंपियनशिप 3 मई 2026 को संपन्न होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट चैंपियनशिप में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा खिलाडिय़ों के ठहरने, खाने-पीने व परिवहन तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है।