69 वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप रोहतक में 29 अप्रैल से 3 मई तक
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने चैंपियनशिप के लिए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 29 अप्रैल से 3 मई तक 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत रोहतक में आयोजित होने वाली अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट चैंपियनशिप में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस चैंपियनशिप का आयोजन स्थानीय वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा, जिसमें 45 टीमों का भाग लेना प्रस्तावित है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों बारे विस्तृत जानकारी ली तथा खिलाडिय़ों के ठहरने, खाने तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जाने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव, एसडीएम आशीष कुमार व विपिन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व नमिता सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता शिवराज, डीडीपीओ राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, डीईओ मनजीत मलिक, डीईईओ दिलजीत सिंह सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

