अवैध होर्डिंग-पोस्टर पर नगर निगम सख्त, अब तक 40 लाख जुर्माना
रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम, रोहतक ने अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 150 से अधिक उल्लंघनकर्ताओं पर 40 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया जा चुका है। मुख्य मार्गों, पुलों, चौक-चौराहों और बिजली के खंभों से अवैध प्रचार सामग्री हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस देकर जुर्माना लगाया जा रहा है। निर्धारित समय में जुर्माना नहीं भरने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। हटाने और सफाई का खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।

Girish Saini

