अलग-अलग स्थानों से दो युवक अवैध हथियारों सहित काबू
रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। युवकों से दो देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुए हैं और उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने नया बस स्टैंड चौक, महम के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये महम लाखनमाजरा रोड, नजदीक खेड़ी महम पावर हाउस के पास से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया, जिसकी पहचान रमन निवासी गांव जिंदराण के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुए।
वहीं, प्रभारी थाना महम उप.नि. सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव सैमाण के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांव के सरकारी स्कूल के पास से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया, जिसकी पहचान नवीन उर्फ दीपा निवासी सैमाण के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

Girish Saini 

