नशीले पदार्थ सहित दो युवक काबू, 1.410 किलो चरस बरामद

नशीले पदार्थ सहित दो युवक काबू, 1.410 किलो चरस बरामद

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गांव सिसरौली के पास ड्रेन नंबर-8 पर नाकाबंदी कर कार सवार दो युवकों को 1 किलो 410 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव जिंदराण निवासी अमन और मंगल के रूप में की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर वाहनों की जांच के दौरान दोनों को काबू किया। तलाशी में अमन से 540 ग्राम और मंगल से 870 ग्राम चरस बरामद हुई। सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।