एमडीयूः प्रो. अनिल बने सीडीओई निदेशक
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार छिल्लर को सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) का निदेशक नियुक्त किया है। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने इस आशय की जानकारी दी।
प्रो. छिल्लर ने सोमवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, बेहतर अध्ययन सामग्री, तकनीकी सुविधाएं और समयबद्ध शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, शिक्षक और सीडीओई के कर्मचारी मौजूद रहे।

Girish Saini

