यूआईईटी के दो शोधार्थी असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित

यूआईईटी के दो शोधार्थी असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूआईईटी की दो पीएचडी छात्राओं नेहा और मधु का एचपीएससी द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (जूलॉजी) के पद पर चयन हुआ है।

नेहा यूआईईटी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में डॉ. वीरभान तथा मधु प्रो. सोनिया के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं।

यूआईईटी के निदेशक प्रो. अश्वनी कुमार ढींगरा और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सभी प्राध्यापकों ने दोनों छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।